किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : लोजपा ने मनाया 23वां स्थापना दिवस

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 23वां स्थापना दिवस पर सोमवार को हलीम चौक स्थित लोजपा कार्यालय में भव्य कार्य्रकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के किशनगंज प्रभारी पटना से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशनगंज प्रभारी रमेश गुप्ता ने कहा कि जिला में पार्टी को मजबूत करने के लिये युद्ध स्तर पर काम तेज कर दिया है। पुरे किशनगंज जिला में पांच लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने किशनगंज जिला के युवाओं से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में हमारी पार्टी से जुडें एंव एक नया बिहार विकसित बिहार एंव सबल बिहार बनाने के पार्टी अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के इरादों को मजबूत करें। हबीबुर रहमान ने कहा कि लोगों का भरपूर प्यार एंव सहयोग हमें मिल रहा है। उन्होंने एक बार फिर अपील किया कि किशनगंज जिले के लोग सांसद चिराग पासवान से अधिक से अधिक जुड़ने और “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” के नारे के साथ काम करने में हमारा साथ दें। गौरतलब हो कि पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस आज सोमवार को भव्य तरीके से मनाया गया। इसके लिए पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश गुप्ता द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने ने कहा कि लोजपा परिवार गांव से लेकर शहर तक सभी लोगों को साथ लेकर चलेगी। साथ ही कहा कि हमारी पार्टी में सभी समाज के लोग आस्था व्यक्त कर रहे हैं। बिहार को औद्योगिक नगरी बनाना है। इसके लिए सभी को संकल्पित होना होगा। वहीं पार्टी को सशक्त बनाने की जिम्मेवारी बूथ स्तर के कार्यकर्ता के पास जाकर वही कार्यक्रम करना होगा और पार्टी के विचारों को लोगों के बीच रखना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने की। कार्यक्रम में पार्टी के किशनगंज के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा उनकी सारी कमेटी के पदाधिकारी वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!