अररिया : डीएम के दरबार में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

डीएम ने सभी फरियादियो की सुनी फरयाद, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश।
अररिया/अब्दुल कैय्यूम, डीएम श्रीमति इनायत खान की अध्यक्षता मे डीएम कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन का आयोजन किया गया। जनता दरबार में महिलाओं की भीड़ काफी अधिक थी। जिलाधिकारी द्वारा बारी बारी से सभी शिकायतकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी पीड़ा एवं समस्याओं से अवगत होकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित गति से न्याय व उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिए। जनता दरबार में पुरुष एवं महिला सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों सेअपनी शिकायत एवं समस्याओं से जिला पदाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवेदन कर्ताओं की समस्याओं का निष्पादन पूरी जवाबदेही के साथ ससमय सुनिश्चित करें। निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी से समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।