अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आरा : ड्यूटी से गैरहाजिर रहनेवाले 16 दंडाधिकारियों पर डीएम ने की कार्रवाई…

आरा/गुड्डू कुमार, भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। रविवार के अष्टमी के दिन प्रतिनियुक्ति स्थल पर दंडाधिकारियों की उपस्थिति का सघन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर 16 दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण करते हुए कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि पुनः पकड़े जाने पर वेतन बंद एवं विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। प्रत्येक दिन दो बार दंडाधिकारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button