ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान संपन्न।

कार्यालय संवाददाता -झारखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी के निर्देशानुसार सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2021 को की गई थी। इसका उद्देश्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देना था ।आज पलामू जिले के सभी बूथों पर पोस्टकार्ड ,अंतर्देशीय और नमो ऐप के माध्यम से भाजपा के सांसद, विधायक ,जनप्रतिनिधि, जिला, मंडल तथा बूथ स्तर के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ के साथ मंडल तथा बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश सह बधाई भेजा ।बूथ स्तर के कार्य कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ पर कम से कम 10 लोगों के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं भेजा एवं उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी को उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ,साथ ही कोविड-19 जैसी महामारी के काल में भी देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80

करोड़ लोगों तक निशुल्क राशन उपलब्ध करवाने एवं विश्व के सबसे बड़े निशुल्क टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलवाने हेतु सभी ने हृदय से प्रधानमंत्री जी को आभार प्रकट किया और अभिनंदन किया। सेवा और समर्पण अभियान पलामू जिले के जिला अध्यक्ष श्री

विजय नन्द पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुई ।इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष ने सभी स्तर के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को श्रेय दिया और आभार भी प्रकट किया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी पलामू भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नवेन्दु मिश्र ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!