राज्य

*30 मार्च को सत्र 2026- 27 के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में नामांकन को लेकर जागरूकता मेले का होगा आयोजन*

*सुमित रंजन पाण्डेय-पटना/ जहानाबाद*-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जहानाबाद में आगामी 30 मार्च को सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश एवं नामांकन जागरूकता मेले का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मेले में इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें और कक्षा 1 सहित अन्य कक्षाओं में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकें।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 2 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो अभिभावक संबंधित विद्यालय में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 8 अप्रैल तय की गई है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कक्षा 2 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2 अप्रैल से विद्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस जागरूकता मेले का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!