ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ऑनलाइन ओपन शतरंज में अमन बने चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर जिला शतरंज संघ द्वारा गुरुवार को अपने जिले के शतरंज खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में सोनार पट्टी निवासी श्री दिलीप प्रसाद गुप्ता व श्रीमती पूनम देवी के पुत्र तथा स्थानीय इंटर उच्च विद्यालय के छात्र अमन कुमार गुप्ता चैंपियन बने।इस प्रतियोगिता के शीर्ष 10 स्थानों पर अमन के बाद क्रमशः आमिर खान, धान्वी कर्मकार, संपूर्णा दास, प्रतीक बिहानी, रोहित गुप्ता, ऋत्विक मजूमदार, ईशा कर्मकार, रूशील झा एवं देवांशु बिहानी ने जगह बनाई।विजेता खिलाड़ियों को वार्ड संख्या 26 के पार्षद तथा जिला शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री मनीष जालान ने पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर उन्होंने इस प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी अमन की तारीफ करते हुए कहा कि अमन अपने जिले के जिला चैंपियन खिलाड़ी भी रह चुके हैं।यह गौरव इन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राप्त कर सबको अचंभित कर दिया था।क्योंकि तब वे एक सरकारी विद्यालय जगन्नाथ मध्य विद्यालय के छात्र थे जहां से निकलकर अन्य सभी निजी प्रतिष्ठित विद्यालयों के दक्ष खिलाड़ियों को परास्त कर जिला-चैंपियन बनना असंभव सा प्रतीत होता था। पर अपने कोच कमल कर्मकार से कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्राप्त कर इन्होंने यह करिश्मा कर दिखाया।उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर श्री कर्मकार एवं अन्य उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button