प्रमुख खबरें

*नगर विकास मंत्री ने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को किया सम्मानित*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::बिहार सरकार के नगर विकास विभाग और विधि विभाग मंत्री नितिन नवीन ने बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय सह जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन पटना के यूथ हॉस्टल एसोसिएशन में शनिवार को किया गया था। उक्त कार्यक्रम में चित्रगुप्त पूजा समितियों को और उनसे जुड़े पदाधिकारियों सहित कायस्थ संगठनों को सम्मानित किया गया।

ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने बताया कि समाज में लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रीय रहने के लिए तथा समाज के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान को ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने ग्रहण किया। नगर विकास विभाग और विधि विभाग मंत्री नितिन नवीन ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सम्मान को प्राप्त करते समय जीकेसी के बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह जीकेसी प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, जीकेसी समन्वयक धनंजय प्रसाद, जीकेसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कांत, जीकेसी प्रदेश मानवाधिकार अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, रानेश रोशन, सुजीत कुमार सिन्हा, उपेन्द्र कुमार सिन्हा, शिशिर सिन्हा, विवेक रंजन, आदर्श कुमार, रोहित रंजन, मधुप मनी पीकू, उपेन्द्र प्रसाद, रवि सहाय, ऋषि राज सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!