District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता एवं जिला परिषद अध्यक्ष की सह-अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सभा कक्ष, समाहरणालय में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहित समिति के सभी सदस्यों एवम स्वयं सेवी संस्थान के साथ पुलिस विभाग से उपाधीक्षक, मुख्यालय अजीत प्रताप सिंह चौहान एवं रेल थाना की भागीदारी रही। बैठक में सर्वप्रथम सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, रविशंकर तिवारी द्वारा दिनांक-17.02.2022 को पिछले जिला बाल संरक्षण समिति में एनसीपीसीआर की ज्वाइंट एक्शन प्लान “एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” से सबंधित नशा खुरानी, प्रहरी क्लब के गठन से संबंधित अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। तदुपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के संलग्न बॉर्डर एरिया में प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री की रोकथम हेतु साप्ताहिक निरीक्षण हेतु ड्रग निरीक्षक को निर्देशित किया गया। परवरिश योजना की समीक्षा किया गया तथा इसके लाभुकों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए डीपीओ, आईसीडीएस को सभी महिला पर्यवेक्षिका को तत्पर होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिले के बाल देख रेख संस्थानों में सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधा की वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति केंद्र के संचालन, बाल विवाह एवम दहेज उन्मूलन समिति के गठन, बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थान की मासिक बैठक आहूत किए जाने संबंधी निर्देश भी जारी किए गए। डीएम द्वारा सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को जमीनी स्तर तक जागरूकता के लिए कार्य करने का अनुरोध करते हुए, समिति की बैठक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button