अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रात में पति-पत्नी के बीच हुई थी लड़ाई, सुबह में फंदे से लटका मिला पति का शव

मृतक की पहचान रामपुर कॉलोनी निवासी रामबाबू पासवान के रूप में हुई है।हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट तक हो गई

किशनगंज, 28 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नगर क्षेत्र के डुमरिया भट्टा वार्ड नंबर 29 में एक व्यक्ति का शव गोदाम में संदिग्ध स्थिति में फांसी से लटका हुआ मिला है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सदर थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान रामपुर कॉलोनी निवासी रामबाबू पासवान के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है की आस पड़ोस में रहने वाले किसी की नजर गोदाम के पास फांसी पर लटक रहे शव पड़ पड़ी। लोगों ने उक्त व्यक्ति को फांसी पर लटका देखा। मृतक रामबाबू पासवान का घर रामपुर में है। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी। बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि में मृतक व उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और सुबह में पति का शव फांसी पर लटका मिला। शव के गले मे जख्म के निशान है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी मृतक का उसकी मृतक रामबाबू व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पति रामबाबू ने गुस्से में आकर अपने गले को चाकू से जख्मी कर दिया था। इसके बाद पत्नी ने किसी तरह से उसे अस्पताल पहुंचाया था। तब जाकर उस समय रामबाबू की जान बच सकी थी। इधर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!