District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के के पाठक ने किया पलासी के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

पठन पाठन, भोजन की गुणवत्ता, मिशन दक्ष, स्मार्ट क्लास की विस्तृत जानकारी ली

अररिया, 02 फरवरी (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के के पाठक ने शुक्रवार को अररिया जिला के पलासी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय द्वार गांव धुर गांव, पूर्णानंद प्लस टू हाई स्कूल सोहंदर, तथा मध्य विद्यालय ब्रह्कुम्बा का निरीक्षण किये। इस क्रम में उन्होंने छात्र छात्राओं से रुबरु होकर पठन पाठन, भोजन की गुणवत्ता, मिशन दक्ष, स्मार्ट क्लास की विस्तृत जानकारी ली। सब से पहले अपर सचिव के के पाठक ने प्राथमिक विद्यालय द्वार गांव धुर गांव पहुच पर विद्यालय का निरीक्षण किये। इस क्रम में उन्होंने एचएम दिलीप कुमार ऋषिदेव से क्षतिग्रस्त किचेन रूम को तोड़ कर खेल का मैदान बनाने का निर्देश दिए। इस के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्लस टू हाई स्कूल सोहंदर हाट पहुच कर स्मार्ट क्लास संचालन,प्रयोगशाला समेत शैक्षणिक गतिविधियां के बारे में विद्यालय के शिक्षक व बच्चो से जानकारी प्राप्त की है। इस के बाद उन्होंने कई प्रकार के निर्देश भी दिए। मौके पर विद्यालय के एचएम बिपिन कुमार, रागिब कलीम सहित सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस के बाद अपर सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक ने मध्य विद्यालय ब्रह्कुम्बा का निरीक्षण किया। विद्यालय में में बच्चो ने फूलों की पंखोरियो से उनका स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने बच्चो से विद्यालय के पठान पाठन, एमडीएम संचालन, आईसीटी लैब आदि की जानकारी ली। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने एचएम सालिक अनवर को पुराना सीआरसीसी रूम को तोड़ कर पुस्तकालय बनाने का निर्देश दिए। जानकारी अनुसार सभी विद्यालयों में बच्चो की उपस्तिथि काफी अच्छी थी। इस क्रम में उन्होने डीईओ को भी कई दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार, बीईओ प्रतिमा कुमारी भी मौजूद थे। इधर के के पाठक अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के आगमन को लेकर विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ था। खाश कर सड़क के किनारे के स्कूल में सक्रियता बढ़ी हुई थी। सुबह से लेकर मोबाइल की घंटी घनघना रही थी। सभी के के पाठक की आगमन को लेकर बेचैनी छाई हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!