जमशेदपुर, सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है।..

तारकेश्वर प्रसाद।शहरी क्षेत्रों में रास्ते पर रहने वालों के लिए कंबल का महत्व बढ़ जाता है। इस बार शीत लहर को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशआनुसार जुगसलाई नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा द्वारा नि:शुल्क कम्बल वितरण किया गया।।
जमशेदपुर, इस अभियान में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। इस राहत के बीच लाभार्थियों ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। जुगसलाई नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा ने कहा की ठंड से ठिठुरते लोग को थोड़ी राहत मिल जाए, तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती। इस मौके पर मोटाय बानरा कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद, तथा नगर परिषद कर्मी राजीव रंजन सिंह, सुशिल मिश्रा, गृह रक्षक संतोष यादव आदि उपस्थित थे।