किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विद्यालय-शतरंज के विजेता दिव्यांशु को मिल रहीं बधाइयां

दिव्यांशु इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च 7 में से 6.5 अंक प्राप्त कर अविजीत रहे। वहीं अंडर-17 में अपने जिले के मो. अमानुल्लाह 5 अंक के साथ 13वां स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-14 में आयुष कुमार महत्वपूर्ण 5वां स्थान प्राप्त कर थोड़े से के लिए चुके

किशनगंज, 04 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा निर्गत वार्षिक खेल कार्यक्रम के आलोक में जिला शतरंज संघ एवं चेस क्रॉप्स के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा संप्रति खेल भवन खगड़ा में राज्य-स्तरीय विद्यालय बालक शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसके अंडर-14 विभाग में प्रदेश के कुल 38 जिले में से 32 जिले से 94, अंडर 17 में 96 एवं अंडर 19 में 54 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से अपने जिले के खिलाड़ी दिव्यांशु कुमार सिंह अंडर-19 विभाग में चैंपियन घोषित हुए। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें संघ एवं शुभेच्छुजनों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने कहा कि दिव्यांशु इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च 7 में से 6.5 अंक प्राप्त कर अविजीत रहे। वहीं अंडर-17 में अपने जिले के मो. अमानुल्लाह 5 अंक के साथ 13वां स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-14 में आयुष कुमार महत्वपूर्ण 5वां स्थान प्राप्त कर थोड़े से के लिए चुके। दिव्यांशु (6.5) अब विद्यालय-स्तरीय राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बेगूसराय के आलोक राज (6), अनिकेत रंजन (5.5) एवं खगड़िया के केशव कुमार यशवंत (5.5) के साथ अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिव्यांशु के इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी तुषार सिंगला, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार, जिला शतरंज संघ के वरीय मुख्य संरक्षक डा. दिलीप कुमार जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्षगण यथा आंची देवी जैन, युगल किशोर तोषनीवाल, डा. राजकरण दफ्तरी, डा. इच्छित भारत, ए कविता जूलियाना, धनंजय जायसवाल, संरक्षकगण यथा त्रिलोक चंद्र जैन, टीटू बदवाल, सुशांत गोप एवं अन्य ने उन्हें बधाई दी साथ ही शेष खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!