प्रमुख खबरें

*बाढ़ में हुई जनहानि पर डॉ. प्रेम कुमार ने व्यक्त की गहरी संवेदना*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में लोगों की जान जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन एवं राहत-बचाव दलों से प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, दवा तथा अन्य आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाने और लापता लोगों की तलाश में हरसंभव प्रयास करने की अपील की।

उन्होंने आम लोगों से भी बाढ़ प्रभावित एवं जलमग्न क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button