बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिव्यांग क्रिकेट बिहार टीम के कप्तान बने सहरसा के कुमरदेव

प्रतियोगिता मे देश के छः टीम हिस्सा लेगी

सहरसा, 30 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, आल इडिया दिव्यांग किक्रेट एसोसिएशन एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के दिव्याग सेल के संयुक्त तत्वावधान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष मे प्रस्तावित मासव्यापी उत्सव समारोह के तहत वाराणसी मे 9 से 11 अक्टूबर तक अखिल भारतीय दिव्याग टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता मे देश के छः टीम हिस्सा लेगी।जिसमें बिहार दिव्यांग किक्रेट टीम के संरक्षक मोहन कुमार बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार सह अध्यक्ष कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का गठन कर लिया गया है। बिहार टीम का कमान सहरसा के कुमरदेव को सौपा गया है।

बिहार टीम मे कुमरदेव कप्तान, अमित, प्रताप सहरसा, दीपक, राजकुमार सुपौल, बाबूलाल यादव बक्सर मुकेश, सेलैश आरा, राजीव, संजुर, अंजेश मुजफ्फरपुर अजय जहानाबाद, शेखर कैमुर, संदीप छपरा तथा टीम कोच शिवराम शर्मा को टीम मे शामिल किया गया है।

बिहार टीम दिव्यांग टीम के संयुक्त सचिव कंचन कुमार, कुन्दन कुमार, सुनील ठाकुर एव मो मेराज ने शुभकामना दिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button