किशनगंज : तलवार के हमले से एक युवती सहित पैंथर मोबाइल का जवान घायल
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, पुलिस पकड़े गए व्यक्ति तेघरिया निवासी श्याम सुंदर तिवारी, (60 वर्ष) को थाना लेकर आयी, वही आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त बताया जाता है

किशनगंज, 22 अक्तूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के नेमचंद रोड में रविवार को अचानक एक वृद्ध व्यक्ति ने एक युवती व पैंथर मोबाइल के जवान पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में ढेकसरा निवासी युवती काजल कुमारी (25 वर्ष) घायल हो गई। वही पैंथर मोबाइल का जवान भी गभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान रविन्द्र कुमार यादव व युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनो का इलाज जारी था। घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति तेघरिया निवासी श्याम सुंदर तिवारी, (60 वर्ष) को थाना लेकर आयी।
वही आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त बताया जाता है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि घायल युवती काजल नेमचंद रोड से स्कूटी से गुजर रही थी।तभी आरोपी व्यक्ति ने अचानक युवती पर धार दार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वही थोड़ी दूरी पर ही पैंथर मोबाइल का जवान डियूटी पर तैनात था। आरोपी व्यक्ति ने उक्त जवान पर भी हमला कर दिए। हालांकि आरोपी व्यक्ति जैसे ही तलवार चलाने लगा। जवान ने तलवार के प्रहार से बचने की भी कोशिश की। लेकिन तब तक आरोपी व्यक्ति ने जवान पर प्रहार कर दिया। वही डियूटी पर तैनात अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने अन्य जवानों के सहयोग से घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वही घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर हर कोई हैरान था। किसी को भी कुछ समझ मे नहीं आ रहा था की आखिर घटना की वजह क्या थी। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।