District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देशन में नशा मुक्त कोशी अभियान को मिल रही अपार सफलता

नशा मुक्त कोशी अभियान में बड़ी कार्रवाई, 2132 तस्कर भेजे गए जेल, हेल्पलाइन पर मिल रही सूचनाओं से पुलिस को सफलता, पहचान गोपनीय रखने का भरोसा

सहरसा, 27 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चल रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ० कुमार आशीष के निर्देशन में संचालित अभियान में आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। अभियान के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लोग नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।

पुलिस के मुताबिक 19 से 25 सितंबर तक चलाए गए अभियान में 1348.86 लीटर अवैध शराब, 32.105 किलोग्राम गांजा, 394.24 ग्राम स्मैक और 895.6 लीटर अवैध कफ सिरप बरामद किया गया। इसके अलावा 11 मोटरसाइकिल, एक तीन पहिया वाहन, दो चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल, दो पासबुक और 2,11,580 रुपये नकद जब्त किए गए। अवैध शराब के मामलों में 77 और सूखा नशा से जुड़े मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 71,219.455 लीटर अवैध शराब, 4,313.57 लीटर अवैध कफ सिरप, 6,468.205 किलोग्राम गांजा और 8,062.222 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इसके साथ ही 12,734 एमएल नशीला इंजेक्शन, 325 अद्ध नशीली टैबलेट, सिरिंज का एक पैकेट समेत हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस अवधि में 2,132 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ० कुमार आशीष ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार की सूचना हेल्पलाइन 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। सूचना में कारोबारी का नाम-पता, कारोबार का स्थान तथा संभव हो तो फोटो या वीडियो भी भेजा जा सकता है। पुलिस ने कहा है कि महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर विशेष उपलब्धि मिलने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button