ताजा खबर

जद (यू) प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल बासित एवं सुनील कुमार के साथ कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।शनिवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में मा0 श्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था जताते हुए अररिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अब्दुल बासित एवं पटना निवासी श्री सुनील कुमार उर्फ बंटी के साथ बड़़ी संख्या में समाजसेवियों एवं युवाओं ने जद (यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा मौजूद रहीं।

इस दौरान श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद न्याय के साथ विकास की धारा को आगे बढ़़़ाते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। खासकर जो तबका विकास से पीछे छूट गया था, उन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़़ा।

 

 

 

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें तथा अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़़ने का काम करें।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्री अब्दुल नोशरेवान, श्री अब्दुल अजीज, श्री अब्दुल मलिक, श्री जीशन नवाज, श्री जाकिर हुसैन, डाॅ0 जुनून इकबाल, डाॅ0 अतहर हुसैन सहित कई समाजसेवी एवं युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button