नीतीश कुमार से मिला तालिमी मरकज शिक्षा सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल
चार महीने से लंबित भुगतान को लेकर किया आग्रह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार राज्य तालिमी मरकज शिक्षा सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो. मोहसीन अंसारी एवं प्रदेश सचिव मो. तारिक अनवर की अगुआई में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार के समक्ष शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज शिक्षा सेवक के विगत चार महीने से लंबित मानदेय से जुड़़़े मामले को रखा और इस कारण हो रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया।
श्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे संबंधित विभाग से आग्रह कर इस मामले के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार जनहित से जुड़़े मामलों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। सरकार निश्चित रूप से इस मामले का त्वरित निष्पादन करेगी।



