राज्य

आगामी दशहरा पूजा को देखते हुए राजधानी के श्री सत्यनारायण जी ट्रस्ट इस्कॉन मंदिर के सामने बुद्ध मार्ग पटना के ग्राउंड में शहर वासियों के लिए फन एंड फेयर डिज्नीलैंड मेला लगाया गया है।….

गुड्डू कुमार सिंह:-पटना/जिसमें अनेक प्रकार के झूले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं शनिवार को मेला के आयोजक धनंजय सिंह एवं सहयोगी संग्राम सिंह ने बताया कि फन एंड फेयर डिज्नीलैंड मेला में शहर वासियों के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं जिसमें बिहार में पहली बार नए-नए झूले के साथ-साथ ऑक्टोपस झूला ड्रैगन झूला ब्रेक डांस झूला टावर झूला और बच्चों के लिए मिकी माउस जंपिंग वाटर बोट घोड़ा दौड़ बेबी टैक्सी हेलीकॉप्टर स्कॉर्पियो जैसे मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं । वही मेला परिसर में खाने-पीने की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। एवं खरीदारी के लिए कई तरह के बेहतरीन एवं आधुनिक स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दशहरा के शुभ अवसर को देखते हुए मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे एवं पुरुष एवं महिला सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की गई है ताकि मेला में आने वाले महिलाओं एवं लड़कियों को कोई दिक्कत ना हो साथ साथ स्वच्छ शौचालय एवं अग्निशमन यंत्र के साथ यह मेला शुरू हुई है उन्होंने बताया कि मेला दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। मौके पर उपेंद्र सिंह , सुभाष कुमार एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!