बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे जिले के 4 एथलेटिक्स खिलाड़ी हुए चयनित

सहरसा, 23 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिला एथलेटिक संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के चार खिलाड़ियों का चयन पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। साथ ही साथ सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है।खिलाड़ी साक्षी कुमारी U-14, मानवी कुमारी U-16,कृष्ण राज U-20 अन्नू कुमारी U-20 शामिल है।

इस प्रकार पटना में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहरसा के चार खिलाड़ी, कोच रोहित राज के चयन पर सहरसा के खेल जगत में हर्ष का माहौल व्याप्त है। जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगातार सहरसा में खेल का बेहतर माहौल बनता जा रहा है। उसमें एथलेटिक्स बहुत तेजी से उभर कर सामने आया है हम सभी खिलाड़ी कोच एवं सहरसा एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनीतकनीकी पदाधिकारी सहित सहरसा के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देते हैं।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह ने कहा कि लगातार सहरसा में खेल का बेहतर माहौल बन रहा है और खासकर के एथलेटिक्स और क्रिकेट का बेहतर भविष्य दिख रहा है। मै अपने स्तर से भी सहरसा में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।

फिलहाल बिहार सरकार सभी प्रकार के खेलों पर ध्यान दे रही है चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर का हो, खिलाड़ियों को बढ़ाने का हो, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का हो, खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता करने का हो।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोशी ने कहा कि निश्चित ही आने वाले दिनों में सहरसा खेल के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ेगा और हम सभी बच्चों को कोच और तकनीकी पदाधिकारी को उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने पर बहुत-बहुत शुभकामना एवं बधाई देते हैं यह सहरसा के लिए काफी गर्व का विषय है।

इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जयंत आशीष, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया,जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा ,कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री चंद्र शेखर अधिकारी ,जिला रस्सा कसी संघ अध्यक्ष विप्लव रंजन, जिला फुटबाल संघ सचिव मो अशफाक आलम, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव कल्पतरु कृपा करण सिंह, जिला वूशु संघ सचिव मनीष साह, जिला बॉलबैडमिंटन संघ के सचिव अंशु मिश्रा आदि ने रोशन सिंह सभी को एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित होने पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button