सहरसा : बिहार के मुख्यमंत्री साम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा : एडवा नेत्री

सहरसा, 22 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ गांव में आरती देवी की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक करके उसको अपने अधिकार के बारे में बताया गया। बैठक को संबोधित कर एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि भाजपा की सरकार जबसे बनीं हैं। तब से महिलाओं तथा बच्चीयों के साथ अपराध की घटना में बढोत्तरी हुई है।
जमुई जिला में राह चलते एक लड़की को मनचले लड़कों के समूह के द्वारा जबरन छेड़खानी मारपीट गाली गलौज एंव बलात्कार करने का कोशिश की गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं की कही भी रात को अपराध होगा तो सुबह होते ही मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। एडवा मांग करता है कि सम्राट चौधरी को अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस सरकार में महगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार आसमान पर पहुँच गया है। गरीबों को जमीन से बेदख़ल किया जा रहा है। राशनकार्ड से बंचित कर आमजनता की बदहाली बढ़ा रही है। महिलाऐं माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के कर्ज तले दबी हुई है।
बैठक को एडवा की जिला सचिव अनिता देवी सम्बोधित कर बताया कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संगठित हो कर संघर्ष करना होगा। बैठक में रुबी देवी, उषा देवी, प्रतीमा देवी, खुशी देवी समेत सौकड़ो महिलाऐं भाग ली। मजदूर नेता डोमी पासवान बैठक का अभिनन्दन किया।



