किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : मदरसा के सामने कचरे का अंबार, सफ़ाई करते नजर आए मदरसा के बच्चे, सूचना पर पहुंचे उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि

किशनगंज, 22 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली नगर पंचायत पौआखाली के शीशागाछी में मदरसा के सामने गीले और सूखे कचरे का अंबार लगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ मदरसा के छात्र कचरे की सफाई करते हुए भी नजर आए, जिसके बाद नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।मामले की जानकारी के लिए नगर पंचायत पौआखाली के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबु नसर आलम से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में साफ-सफाई की कमी रहती है, उसके लिए संबंधित वार्ड पार्षद को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनके अनुसार वार्ड पार्षद को मौके पर रहकर सफाई करवानी चाहिए या नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को फोन कर सफाई सुनिश्चित करानी चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वार्ड पार्षद अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर नहीं हैं शायद इसीलिए नगर पंचायत में कचरा रहता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने और जानकारी मिलने के बाद अबुनसर आलम मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मियों को बुलाकर कचरे की सफाई करवाई।इसके साथ ही मदरसा के समीप दो डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि सफाईकर्मियों को उक्त स्थल पर प्रतिदिन साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया है।मामले में तत्काल सफाई कराए जाने के बाद अब सवाल यह है कि क्या संबंधित स्थल पर नियमित सफाई व्यवस्था कायम रहती है या कुछ दिनों बाद फिर से कचरे का अंबार लग जाता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button