District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पौधारोपण और स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

किशनगंज, 17 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ व्यवहार अपनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने पौधारोपण और स्वच्छता शपथ के साथ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने जिलेवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।स्वच्छता शपथ के दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। लोगों ने स्वयं गंदगी नहीं करने और दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने, अपने घर, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करने तथा प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने का संकल्प लिया।इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समाहरणालय परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों और कार्यालयों से होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छ व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एसबीएम/एलएसबीए सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button