किशनगंज : गलगलिया में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 3 करोड़ के MDMA और ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार

किशनगंज, 13 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ANTF किशनगंज, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और गलगलिया थाना की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ (MDMA/हेरोइन) तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लकड़ी डिपो, गलगलिया बाजार में मो० तमरेज के घर पर अवैध मादक पदार्थ रखकर तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मो० तमरेज पे० मो० हासिम के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है –
- मो० हासिम, पे० – मो० मनेर, सा० – छनूटोला लकड़ी डिपो, थाना-गलगलिया
रूकसार खातून, पे० – मो० तमरेज, सा० – छनूटोला लकड़ी डिपो, थाना-गलगलिया
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 814 ग्राम MDMA, 507 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) कुल 1321 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 01 देशी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस और 01 मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तथा गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस संबंध में गलगलिया थाना कांड संख्या-95/26, दिनांक-12.09.2026, धारा-8(c)/21(c)/22(c)/ 25/29 NDPS एक्ट 1985 एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल थे: SDPO-2 मनोज कुमार सिंह, पु०नि० राजू कुमार ANTF प्रभारी, SI कृष्णा कुमार, SI प्रिंस कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, विशेष कार्य बल के मनीष कुमार भारती समेत अन्य कर्मी।
किशनगंज पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।


