बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : श्रम कार्यालय के निरीक्षक द्वारा मजदूर नेता को अपमानित किये जाने पर प्राथमिकी दर्ज

सहरसा, 11 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, सरकार द्वारा श्रम कार्यालय में निबंधित मजदूरों को कई जनकल्याण कारी नीतियों के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।लेकिन विभाग के श्रम निरीक्षक द्वारा गरीब अनपढ मजदूरों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस संबंध में सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष अंजलि देवी ने बताया कि मेरे द्वारा लगभग चार सौ मजदूरों का निबंधन फार्म बनाने के लिए श्रम निरीक्षक रणवीर कुमार पांडेय को आवेदन दिया। इसके एवज में सत्तर हजार रुपए भी दिया गया। लेकिन उन्होने सभी फार्म का जाली प्राप्ति रसीद भी निर्गत किया गया। लेकिन किसी भी मजदूर को कोई लाभ नही देकर समय सीमा बीत जाने की बात कही।

इस मामले की शिकायत करने कार्यालय गया तो वहां मुझे गाली-गलौज कर अपमानित किया गया। वही भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पासवान ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो श्रम निरीक्षक रणवीर कुमार पांडेय नें जिलाध्यक्ष को जाति सूचक शब्द से संबोधित कर जूता पर नाक रगड़ने के मजबूर किया गया। साथ ही हाथ से मोबाइल छीनने के दौरान हाथ के अंगूठे को मरोड़ दिया गया जिसके कारण हाथ का अंगूठा भी फ्रेक्चर हो गया। वही मेरे उपर कुर्सी फेंककर प्रहार किया गया जिससे मेरे घुटने मे बहुत चोट लगा। वही गाली-गलौज देकर अपमानित किया। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणी कर मजाक उड़ाया गया। जिलाध्यक्ष के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराकर उचित न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने श्रम अधीक्षक से इस संबंध में जानकरी मांगने पर उन्होने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।जिला मंत्री श्री झा ने इस संबंध में जिलाधिकारी एवं श्रम मंत्री को ज्ञापन सौपकर श्रम अधीक्षक को निलंबित कर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नही की गई तो भारतीय मजदूर संघ श्रम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button