District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

अररिया, 11 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कैय्युम, जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को मंडल कारा, अररिया का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाओं तथा कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, सेल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कारा प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल में निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। सुरक्षा कर्मियों को भी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

औचक निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बंदियों की स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था तथा कारा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। मेस समेत पूरे परिसर में स्वच्छता के निर्धारित मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कारा प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button