District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

रसेल हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत

किशनगंज, 31 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत किशनगंज की ओर से बहादुरगंज प्रखंड स्थित 10+2 रसेल हाई स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आनंद कुमार मिश्रा थे। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, एपीए (सेवानिवृत्त) मोहम्मद शहजाहन अंसारी, अमोद कुमार मिश्रा, विजय कुमार ठाकुर, अनिल सोरेन एवं धीरज कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बनती जा रही है। युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना चाहिए।

नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी समझने और सकारात्मक बदलाव में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त युवा बनने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button