District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश

सहरसा, 11 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग पहली बार बनमा ईटहरी थाना पहुंचे। थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी ने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था, अभिलेखों, लंबित कांडों एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति, लंबित मामलों तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर एवं लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने थाना के अभिलेख, केस से संबंधित दस्तावेज सहित थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।एसपी ने कहा कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय रहने पर भी जोर दिया।

उन्होंने विशेष रूप से लंबित कांडों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि एसपी विक्रम सिहाग जिले के विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली एवं अपराध नियंत्रण की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button