राँचीराजनीति

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन, रांची में PM मोदी का पुतला फूंका

रांची 31 जुलाई 2026: राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज FIR के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को रांची के फिरायालाल चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने FIR को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दलित और वंचित समाज की आवाज उठाई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी से टकराना भारी पड़ेगा और कांग्रेस इसका विरोध पूरे देश में करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाते रहेंगे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करते रहेंगे और दलित, आदिवासी एवं वंचित समाज के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button