District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : दुष्कर्म मामले में फरार लल्लू मुखिया के घर पुलिस की छापेमारी

किशनगंज, 31 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पौआखाली पुलिस ने रविवार को उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने आरोपी के कुमिया स्थित आवास के अलावा नगर पंचायत पौआखाली स्थित उसके दूसरे घर पर भी दबिश दी। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म मामले में नाम सामने आने के बाद से ही अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया फरार है। घटना के करीब चार सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रविवार को पुलिस टीम दोनों आवासों पर पहुंची और काफी देर तक छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी उसके संभावित ठिकाने और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई।

बताया जाता है कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले भी पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर वहां छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की टीम आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार चार सप्ताह से आरोपी के फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

अब पुलिस की अगली कार्रवाई और संभावित ठिकानों पर होने वाली छापेमारी पर नजर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button