District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जिम में खेल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

किशनगंज, 31 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से जिला जिम, किशनगंज में विभिन्न खेल एवं शारीरिक दक्षता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शक्ति, सहनशक्ति व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के साथ जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना रहा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में खेल उपाधीक्षक आदित्य कुमार सिंह मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

प्रतियोगिता के पुश-अप वर्ग में मो. हसन, टेबल टेनिस में नितीश कुमार, क्लीन एंड जर्क में प्रियांशु पासवान विजेता रहे। डेडलिफ्ट के 60 किलोग्राम से कम वर्ग में विशाल मल्लिक, 60 किलोग्राम एवं अधिक वर्ग में मिनारूल तथा ओपन वर्ग में हृतिक राज ने बाजी मारी। महिला डेडलिफ्ट में सोना परवीन और वेटेड स्क्वाट में रोहित पोद्दार विजेता रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की गई। जिला प्रशासन ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button