झारखंडराजनीति

झारखंड भाजपा का दावा: #JharkhandWithMMDR देशभर में नंबर-1 ट्रेंड

रांची: झारखंड भाजपा की ओर से MMDR अधिनियम के समर्थन में चलाया गया सोशल मीडिया अभियान #JharkhandWithMMDR देशभर में नंबर-वन ट्रेंड करने का दावा किया गया है। पार्टी ने इसे MMDR को लेकर जनता के व्यापक समर्थन और खनिज संसाधनों के पारदर्शी एवं जनहितकारी उपयोग की मांग का संकेत बताया है।भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह ट्रेंड महज डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि झारखंड की जनता की भावना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। बाउरी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की संपत्ति है। उन्होंने विपक्ष के MMDR को “झारखंड विरोधी” बताए जाने पर कहा कि यह पूरे देश में लागू होने वाला राष्ट्रीय कानून है। उनके अनुसार, राज्य का विकास खनिज संसाधनों को रोकने से नहीं, बल्कि उनके पारदर्शी और बेहतर उपयोग से होगा। उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2026 के बीच राज्यों के खनिज राजस्व में करीब 354 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब खनन नीति पर राजनीतिक भ्रम के बजाय तथ्य, परिणाम और दीर्घकालिक आर्थिक प्रभाव के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। बाउरी ने विपक्षी दलों से सवाल किया कि खनिज संपदा का पारदर्शी उपयोग कैसे सुनिश्चित किया जाएगा, अवैध खनन पर रोक कैसे लगेगी और राज्य की जनता को इसका अधिकतम लाभ कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा MMDR के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के आधार पर जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button