चतरायोजना

सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास की मांग पर चतरा में तड़ित चालक लगाने की प्रक्रिया तेज

चतरा: जिले में वज्रपात की घटनाओं से होने वाली जनहानि को देखते हुए सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने झारखंड विधानसभा में विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों, प्रखंड मुख्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर उच्च क्षमता वाले तड़ित चालक (Lightning Arrester) लगाने की मांग उठाई थी। विधायक कुमार उज्जवल दास की मांग पर सरकार ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए विधानसभा में जानकारी दी है कि चतरा जिले के कुल 1,569 विद्यालयों में से 675 विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से तड़ित चालक लगाए जा रहे हैं। विधायक कुमार उज्जवल दास ने कहा कि वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से आम लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उनका प्रयास है कि चतरा जिले के सभी संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाना और उनके समाधान तक लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। चतरा जिले में वज्रपात से होने वाली घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाने का प्रयास जारी रहेगा।

सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास की इस पहल से जिले के विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button