झारखंड

आंदोलनरत बच्चों के स्वास्थ्य पर मंत्री सख्त, इलाज में लापरवाही नहीं करने के निर्देश

रांची 13 अगस्त: झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जाँच को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सख्त उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी बच्चे हमारे अपने हैं, उनके स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के साथ हर बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

आंदोलन के दौरान किसी बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो तत्काल मेडिकल टीम पहुंचेगी, जांच होगी और जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाकर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

RIMS और सदर अस्पताल को 10 बेड का विशेष बैकअप वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। बरसात को देखते हुए डेंगू, टाइफाइड, कालाजार और डायरिया से बचाव के लिए डिफॉगिंग और ब्लीचिंग की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा गया है।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन बच्चों की जिंदगी और स्वास्थ्य सबसे पहले है। स्वास्थ्य विभाग आंदोलन समाप्त होने तक पूरी तरह अलर्ट रहेगा।

Related Articles

Back to top button