District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, करियर निर्माण का मिला मार्गदर्शन

किशनगंज, 28 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) की ओर से मंगलवार को ठाकुरगंज हाई स्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा एवं करियर के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, WCDC अंकिता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मो. शहबाज आलम, जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा एवं केस वर्कर टुपा दास ने छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं ने शिक्षा, करियर, आत्मनिर्भरता, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और प्रेरणादायक ढंग से जवाब दिया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य तय कर शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी समस्याएं और अनुभव भी साझा किए, जिन पर विशेषज्ञों ने आवश्यक सुझाव और परामर्श दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

Related Articles

Back to top button