राजनीतिराज्य

*जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने CEO बिहार से की मुलाकात, आचार संहिता उल्लंघन और कार्यकर्ताओं को परेशान करने की शिकायत*

श्रुति मिश्रा पटना।* जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार से मुलाकात कर आचार संहिता के उल्लंघन और पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा परेशान किए जाने समेत कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर जन सुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के एक सात सदस्यीय उच्चस्तरीय सिस्ट मंडल ने आज फिर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की और उनको सरकारी तंत्र द्वारा किए जा रहे आचार संहिता का उल्लंघन की कुछ सबूत के साथ जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पटना और बिहार के अन्य इलाकों में पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। बिना किसी कारण के, बिना किसी FIR के। पुलिस कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनको परेशान करती है और उनके खिलाफ एक गलत मैसेज देती है। प्रशासन के द्वारा की जा रही इस तरह की करवाई आचार संहिता के खिलाफ है।

मनोज भारती ने आगे कहा कि पुलिस की कार्रवाई के कुछ उदाहरण हमारे पास हैं, जैसे पीरबहोर थाने में हमारे एक कार्यकर्ता को आधी रात को पुलिस आकर परेशान करती है। क्योंकि वह जान सुराज की सभा से वापस घर जा रहे थे। 21 जुलाई को बिना किसी कारण के अफरोज अहमद और तौसिफ को बिना किसी कारण के पुलिस थाने में बिठा कर रखा गया। इसी तरीके से बुद्ध कॉलोनी थाने में पुलिस द्वारा जन सुराज के प्रदेश सचिव रवि नारायण को मध्य रात्रि में पुलिस को उनके घर पर भेज कर उन्हें परेशान किया गया। ठीक इसी तरह पार्टी के एक मजबूत नेता सिवान के शाहनवाज आलम जी के घर पर रात को 7-8 गाड़ियों से पुलिस आती है और बिना किसी बात के उनको परेशान करने के लिए उनसे पूछताछ की जाती है। हमने निर्वाचन पदाधिकारी से यही अनुरोध किया है कि इन सारी कार्रवाइयों के ऊपर जांच करके सरकार को इसके खिलाफ निर्देश दिए जाएं।

*मतदाताओं और व्यवसायियों डराने-धमकाने की कोशिश कर रही BJP: मनोज भारती*

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमने यह भी शिकायत की है कि बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी ने NDA के 201 विधायक, 45 विधानपार्षद, 33 मंत्री, 30 सांसद के अलावा पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों को अपने सुरक्षा टीम के साथ ये बांकीपुर विधानसभा में जाकर मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हें इस काम रोका जाए यह भी हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है।

इसके अलावा बांकीपुर के व्यवसायी लोगों को डराने धमकाने का काम हो रहा कि आपके खिलाफ आईटी और जीएसटी की रेड करवाने की धमकी प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एमएलसी अफ़ाक़ अहमद, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, सिद्धनाथ राय और ललन यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button