राज्य

बढ़ती महंगाई व पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का किया पुतला दहन

अररिया (अब्दुल कैय्युम)। अररिया जिले के विभिन्न प्रखंडो में बढ़ती मंहगाई, नीट पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ व बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसी क्रम में पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला मैदान में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि देश में एक ओर कमरतोड़ महंगाई से आम लोगो के जीना दुश्वार हो गया हैं। वही दूसरी तरह नीट जैसी प्रतिष्ठित व अन्य सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में भटक गया हैं। प्रखंड अध्यक्ष साबिर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने मे असफल हो रही हैं। जिस कारण देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वही महंगाई चरम सिमा तक बढ़ गयी हैं। जिस कारण गरीबो के थाली से निवाला घटता जा रहा हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा, पर्यवेक्षक अली हसन, मसूद आलम, प्रदीप यादव, महावीर प्रसाद यडक, सबा जफर, मोहम्मद नेहाल, शमीम आलम, दिलखुश, अरमान , श्रवण सुब्बा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button