किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : थाना में आवेदन देनेवाले को रिसीविंग की कॉपी थानाध्यक्ष हर हाल में देंगे: SDPO

संपत्ति मूलक अपराध पर नियंत्रण को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश SDPO ne थानाध्यक्ष को दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी थाना आने वाले फरियादियों से कुशल व्यवहार करेंगे, ऐसी कोई शिकायतें न मिले

किशनगंज, 07 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, थाना में फरियाद लेकर आने वाले पीड़ित पक्ष आवेदन देने के बाद रिसीविंग की मांग करते हैं तो उन्हें रिसीविंग अवश्य उपलब्ध करवाएं। यह निर्देश सोमवार को एसडीपीओ गौतम कुमार अपने कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दे रहे थे। एसडीपीओ ने कहा कि अक्सर ऐसी शिकायत मिलती है कि थाने में आवेदन देने वाले अगर रिसीविंग की मांग करते है तो उन्हें रिसीविंग जल्द नहीं मिलता है। आवेदन देने वाले को रिसीविंग अवश्य दें। एसडीपीओ गौतम कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ थानों में बाइक चोरी की सूचना मिल रही है। बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाते हुए जल्द से जल्द उदभेदन करें। वही संपत्ति मूलक अपराध पर नियंत्रण को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी थाना आने वाले फरियादियों से कुशल व्यवहार करेंगे। ऐसी कोई शिकायतें न मिले। रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। इसके लिए थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे। किसी किस्म की लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। जमीन सम्बंधित विवाद के मामले सामने आते रहते है। ये मामले जनता दरबार मे भी सुलझाए जा सकते हैं। एसडीपीओ ने कहा कि बच्चों व महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जाना है। प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाए। शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है। क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में ठाकुरंगज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, किशनगंज के प्रभारी सर्किल इंस्पेक्टर मोहन कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, क़ुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव, पठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!