विषय: वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर RLM ने दी श्रद्धांजलि।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) द्वारा महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंत्री जी एवं पूर्व उपाध्यक्ष बसंत पटेल,स्मृति कुमुद,खुर्शीद अहमद,गंगा पाण्डेय,संतोष कुमार सिंह,बैजनाथ शर्मा,अनिल यादव,अभिषेक कुमार,रंजीत कामत,पप्पू कुमार एवं कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा समेत उपस्थित पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। “रानी दुर्गावती जी का शौर्य और स्वाभिमान हमें सदैव देश की सेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।
