ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

समर कैंप में दिखा बच्चों का उत्साह।….

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित समर कैंप में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा है। यहां सुबह सबेरे जुटे बच्चे विभिन्न शैक्षणिक गतिविघियों के माध्यम से आनंदमयी माहौल में गणित व भाषा की दक्षता हासिल कर रहे हैं। यहां गणित व भाषा में अपेक्षाकृत कमजोर छात्र छात्राओं को विद्यालय स्तर से चयनित कर शामिल किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी के अनुसार पीरो प्रखंड के कुल 47 केन्द्रों पर समर कैंप संचालित हो रहा है जहां कुल 1300 बच्चे शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। बीइओ के अनुसार समर कैंप में बच्चों के अंदर भाषा व गणित की दक्षता विकसित करने के लिए 130 शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज के सेवकों के अलावे शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं, नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवकों आदि को वालंटियर के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि समर कैंप के मानिटरिंग के लिए पूर्व प्रखंड साधनसेवी मो मुख्तार आलम व विनोद कुमार को नोडल कर्मी बनाया गया है। वे खुद प्रतिदिन चार से पांच केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!