ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत एवं मध्य भाग बड़ा पंचायत के जिला परिषद डॉ कविता परमार के नेतृत्व में पंचायत भवन में कचरा प्रबंधन हेतु आयोजित संयुक्त ग्रामसभा से आए प्रस्ताव की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के साथ किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता: जमशेदपुर : आज दिनांक 12:04 2023 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत एवं मध्य भाग बड़ा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि जिला परिषद डॉ कविता परमार , मुखिया राजकुमार गौड़, उमा मुंडा, के साथ विगत दिनों दिनांक 9/4/23 को पंचायत भवन में कचरा प्रबंधन हेतु आयोजित संयुक्त ग्रामसभा से आए प्रस्ताव की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के साथ किया।

इस बैठक में ग्रामसभा से आए सवालों पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से जानकारी मांगी गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि 15 वा वित्त आयोग से घर-घर कचरा उठाव संभव नहीं है। चाहे वह फंड पंचायत या पंचायत समिति सदस्य का हो। 15 वा वित्त आयोग के दिशा निर्देश अनुसार इस फंड का उपयोग कचरा प्रबंधनअंतर्गत पंचायत में साफ-सफाई उपयोग में लाए जाने वाले संसाधनों की खरीद पर की जा सकती है।

उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि ग्रामीणों के बीच किसी भी प्रकार का भ्रम ना फैलाकर कचरा प्रबंधन हेतु ग्राम सभा का सफल आयोजन कर घर घर से शुल्क का प्रस्ताव बनाए ताकि बागबेड़ा में प्रतिनिधियों द्वारा किए आग्रह पर साफ सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा जल्द से जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जा सके।

इस बैठक में जिला पार्षद डॉ कविता परमार, कुसुम पूर्ति, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, मुखिया राजकुमार गौड़, उमा मुंडा, उप मुखिया धनंजय कुमार सिंह, संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, गीता देवी, बबीता सिंह, करण सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, सीमा पांडे उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button