District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

किशनगंज : सदर अस्पताल के समीप निर्माणाधीन 50 बेड प्री फैब्रिकेट अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर अस्पताल के सामने निर्माणाधीन 50 बेड प्री फैब्रिकेट अस्पताल का गुरुवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा निरीक्षण किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 बेड का भवन सदर अस्पताल के सामने निर्माणाधीन है। इसमें निर्माण कार्य बीएमआईसीएल के द्वारा करवाया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यकारी एजेंसी के अभियंता से गुणवत्ता, मानक की जांच हेतु कहा। प्रथम दृष्टया जिलाधिकारी के निरीक्षण में मानक अनुरूप सामग्री में कमी परिलक्षित होने पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करवाने का सख्त निर्देश दिए गए है। गौर करे कि पिछले दिनों विभाग स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा उक्त निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button