ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : चाणक्य विकास मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बने जितेंद्र मिश्र कौण्डिल्य वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीधर पाण्डेय को मिली..

पटना/श्रीधर पांडे, 12 अप्रैल 2020 को पटना के गांधी मैदान में चाणक्य विकास मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाला विराट ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुंभ के मुख्य प्रवक्ता जितेंद्र मिश्र कौण्डिल्य को आज की आयोजित बैठक कंकड़बाग में सर्व सम्मति से बनाया गया।वहीं श्रीधर पाण्डेय को मुख्य मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं।जितेंद्र मिश्र ने बताया कि हमलोग 23 अप्रैल को पटना के आईएमए हाल में 12 अप्रैल से सम्बंधित कार्यक्रम के लिए एक पारिवारिक मिलन रखे हुए हैं जिनमे सम्पूर्ण बिहार से लगभग 500 लोगो को निमंत्रित किया गया हैं जो बिहार के कोने-कोने में जाकर 12 अप्रैल की होने वाली विराट ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुम्भ की चर्चा करेंगे एवं गांधी मैदान से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।इस कार्यक्रम में चाणक्य विकास मोर्चा के संयोजक ब्रजेश मिश्र ने सभी साथियों के साथ खुशी प्रकट करते हुए बताया कि जितेंद्र मिश्र और श्रीधर पाण्डेय दोनों ही अपने काम के प्रति बहुत ही निष्ठावान हैं और इनकी जवाबदेही में यह कार्यक्रम दुगुनी गति के साथ कार्य करेगा।मौके पर आनन्द मिश्र, जितेंद्र मिश्र, जितेंद्र पाठक, हेमांशु शेखर मिश्रा, विष्णु दत्त पाठक जी, अनिल तिवारी, मधुलय उपाध्याय, सुनील तिवारी, हरि जी पाण्डेय, अमित मिश्र, त्रिलोकी मिश्र, रणजीत पाठक, अमित पाठक, गोविंद पाण्डेय उपस्थित रहे और सभी ने बधाईयां दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button