District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मैट्रिक में दो छात्र व एक छात्रा बनी जिले की टॉपर।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में किशनगंज जिले से तीन छात्र व छात्राएं जिला टॉपर बने। जिला टॉपरों की सूची में इस बार जिले के अलग-अलग स्कूलों की एक लड़की व दो लड़के शामिल हैं। रसल हाई स्कूल बहादुरगंज के छात्र शाद नकवी 476 अंक लेकर फर्स्ट टॉपर बने, उत्क्रमित हाई स्कूल चकला घाट की छात्रा संजीदा अंजुम 475 अंक लाकर दूसरी टॉपर बनी। उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल शमेशर के छात्र राजा कुमार सिन्हा 470 अंक लाकर जिले में थर्ड टॉपर बने। इन स्कूलों के शिक्षकों ने सफल छात्र व छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी स्कूल के बच्चों का रिजल्ट बेहतर होना शिक्षक को भी गौरवांवित करता है। ये पल उन बच्चों के साथ साथ स्कूल के लिए भी अहम होता है। इधर जिला टॉपर बनी छात्र व छात्राएं उत्साहित थी। डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने टॉपर बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीईओ ने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों व स्वयं बच्चे के द्वारा किया जाने वाला प्रयास सफल बनाता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button