District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : छह दिन से गुमशुदा विजय सहनी का फुलवारी के पोखर में मिला शव।

एसपी निवास से महज एक किलोमीटर दूर छह दिन से गुमशुदा विजय सहनी का फुलवारी के पोखर में शनिवार को मिला शव।

  • ग्रामीणों का आरोप है कि पास के गांव में दारू बेचने के कारण यह मामला हुआ है। पुलिस प्रशासन को कई दिनों से इसकी जानकारी लगातार देते आ रहे थे। किसी भी तरह का कोई छानबीन नहीं की गई जिसके कारण इसकी हत्या हुई है। उक्त बातें को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष था।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की नीतीश सरकार की खोखली नशा मुक्ति अभियान धरातल पर नदारद है।
  • रोज दारु और नशे की सामग्री चौक चौराहों में मिलती है जिससे लूट और अन्य दुर्घटना बढ़ी है।
  • इस सीमांत क्षेत्र में हत्या की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। कहीं न कहीं यह बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के फुलवारी के पास नदी किनारे शनिवार को एक युवक का शव मिला। मृतक विजय सहनी (30 वंर्ष) छह फरवरी से लापता था। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर मौके पहुंचे परिजन व आसपास के लोग घटना का विरोध जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगें। वही युवक विजय के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। लापता होने के छह दिनों बाद युवक विजय का शव मिलने से हर कोई हैरान है। मृतक युवक जिस दिन लापता हुआ था उसी दिन उसकी मां से फोन पर बात भी हुई थी। उस समय विजय ने अपनी मां से कहा था कि मेरा मोबाइल स्विच ऑफ हो रहा है। इसके बाद तब से अब तक मोबाइल स्विच ऑफ ही बता रहा था।लापता होने के दिन शाम में फुलवारी में ही आदिवासी टोला के पास मृतक विजय का जैकेट व साइकिल भी मिला था। युवक विजय डेमार्केट में एक हार्डवेयर दुकान में काम करता था। मृतक के दो छोटे बच्चे भी है। नदी के पास से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर नदी किनारे पड़ी। लोगों ने पास आकर देखा तो युवक का शव देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। वही से ही सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के सम्बंध जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया। इधर मृतक की पत्नी व परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था। विजय सहनी का शव जैसे ही अस्पताल पहुंचा शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों के युवक की हत्या की आशंका जतायी है। एसडीओपी अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।जो भी दोषी हैं उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप व युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशिक ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को युवक के लापता होने की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई थी।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक एवं भाजपा प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचे व लोगों को शांत करवाया।

Related Articles

Back to top button