District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक अयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निर्देशक आत्मा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निर्देशक उद्यान, अनुमडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निर्देशक पौधा सरंक्षण एवं सहायक निर्देशक रसायन मिट्टी जाँच प्रयोगशाला किशनगंज उपस्थित रहें। रबी मौसम फसलों के आच्छादन की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 91.34 प्रतिशत आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया हैं। डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि यथा समय आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें। उर्वरक की समीक्षा के क्रम पाया गया कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में जिले में उर्वरक उपलब्ध है। डीएम द्वारा उर्वरक बिक्री पर सतत् निगरानी रखते हुए लगातार रूप उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि उर्वरक की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण किया जा सके। डीएम के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाते हुए शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button