किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इनामी विमला अग्रवाल स्मृति शतरंज आज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गौरीशंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला शतरंज संघ एवं द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चेस के द्वारा आज से ऋषि भवन तेघरिया में कुल ₹35000/ रुपए की दो-दिवसीय इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन रविवार को होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने कहा कि इस ओपन शतरंज प्रतियोगिता में नेपाल, पटना, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णियां सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, रायगंज सहित अपने जिले के विभिन्न विद्यालयों से 130 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ीगण भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अंडर-7,9,11,13,15 एवं ओपन श्रेणी में विभाजित कर इसे संपन्न कराया जाएगा। इसमें करीब 30 बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच ₹35000/ की इनामी राशि वितरित की जाएगी। साथ ही 100 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी प्रदान किया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष तथा स्वर्गीय विमला अग्रवाल के पुत्र विनीत अग्रवाल ने कहा कि अपने जिले के बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को ऋषि भवन में ठहराने की समुचित व्यवस्था नि:शुल्क करा दी गई है। उनके सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। इसे सफल बनाने हेतु श्री दत्ता एवं श्री कर्मकार के साथ-साथ संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, निरोज खान, सहायक सचिव रोहन कुमार, मो० अमानुल्लाह एवं अन्य अति सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button