ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी : नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, खोले गए गंडक बैराज के 36 फाटक

निचले इलाको में बाढ का मंडराया खतरा, लोगो को सुरक्षित स्थानो पर जाने की दी गई सलाह।मोतिहारी/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार में माॅनसून जाते जाते एक बार फिर लौटता दिख रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। वही नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो दिनो से हो रही भारी बारिश ने गंडक नदी में उफान ला दिया है। जिस कारण गंडक बैराज के 36 फाटको को खोल दिया गया है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण गंडक नदी में भारी दबाब के मद्देनजर बैराज से जुड़े सभी नहरो में भी पानी का सप्लाई बंद कर दिया है। विभाग के अधिकारियो ने बताया है, कि बुधवार रात बैराज में 2 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी था। जो गुरूवार बढकर 2 लाख 93 हजार पर पहुंच गया। जिसे डिस्चार्ज किया गया है। साथ नेपाल में बारिश के कारण जल स्तर में अब भी लगातार बढोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिसे बैराज से लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। इधर मौसम विभाग द्धारा बिहार के साथ ही नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रो में अगामी 14 अक्टूबर तक मध्यम से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जिससे गंडक नदी के जल स्तर में बढोत्तरी होने से इंकार नही किया जा सकता। ऐसा अनुमान है कि मौसम की स्थिति ऐसा ही बना रहा तो नदी के निचले इलाको में बाढ के खतरे से इंकार नही किया जा सकता। ऐसे भी जिला प्रशासन के द्धारा गंडक में नाव परिचालन को रोक दिया गया है, साथ ही निचले इलाको मे रहने वालो लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। इसके साथ ही गंडक के सभी तटबंधो की सुरक्षा बढा दी गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button