ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानव मन के ज्ञान की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है श्रीमद्भगवद्गीता : डॉ0 सुधांशु त्रिवेदी..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –पटना, 14 अगस्त। भाारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ0 सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मानव मन के ज्ञान की सर्वोच्च अभिव्यक्ति श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश में है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश के अनुसार मनुष्य की बात तो छोड़िए स्वयं भगवान को भी कर्म करना पड़ता है। उक्त बातें सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने ‘श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान’ के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र से गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता उपहार के रूप में ग्रहण के बाद कही। श्री मिश्र द्वारा गीता अभियान के बारे में सांसद महोदय को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि अबतक 71 हजार से ऊपर श्रीमद्भगवद्गीता बिहार समेत देश के लोगों नि: शुल्क सप्रेम भेंट किया गया है और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए यह अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!