किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, स्टार ताइक्वांडो व फिटनेस अकादमी किशनगंज के सात खिलाड़ी बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण हुए। अकादमी के मुख्य कोच अनवारूल हक ने रविवार को कहा कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट सभी बच्चों को सीखने की आवश्यकता है। खासकर महिलाओं एवं बालिकाओं को निश्चित रूप से सीखने की जरूरत है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में बबली कुमारी, युवराज साह, ग्रीन बेल्ट में जिगर, ज्योति, राजू, ग्रीन वन में स्वेता कुमारी और ब्लू वन में प्रियंका दास आदि शामिल है। मौके पर अकादमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक अनवारूल हक, अमीषा कुमारी, कंचन प्रिया, अभय कुमार आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button